प्रतिरोधकर्ता गुटों के संयुक्त वॉर रूम ने एक बयान में घोषणा की जो युद्धविराम लागू होने के कुछ क्षण बाद जारी किया गया था, युद्ध और प्रतिरोध तथा दृढ़ता का दौर समाप्त हो गया है, लेकिन हमारा प्रतिरोध अतीत की तुलना में अधिक मज़बूत और गतिशील तरीक़े से शुरू हो गया है।
प्रतिरोधकर्ता गुटों के संयुक्त वॉर रूम के बयान में आया है कि युद्ध ने स्वतंत्रताप्रेमियों के रक्तपात को को समाप्त कर दिया, लेकिन हमारा झंडा लहराता रहेगा और संघर्ष की इच्छा में कोई रुकावट नहीं आई है।
संयुक्त वॉर रूम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़ायोनी दुश्मन ने अपने अनुमानों में ग़लती की क्योंकि उसने सोचा कि समय इस शासन के पक्ष में था और कुछ प्रतिरोधकर्ता नेताओं की हत्या करने का अवसर उन्हें मिल गया था। (AK)
342/